फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of raping and kidnapping minor arrested

नाबालिग से दुष्कर्म कर व अपहरण करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Accused of raping and kidnapping minor arrested
शहर थाना पुलिस ने एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म और उसके बाद अपहरण करने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पीड़ित की कॉलोनी का रहने वाला ही उसका पड़ोसी युवक है। पुलिस ने आरोपी युवक से नाबालिग के घर से मंगाए गए जेवरात में से 2 सोने की अंगूठी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 साल की बेटी दसवी कक्षा में पढ़ती है और उनके पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी बेटी को स्कूल आते-जाते समय परेशान करता है। इसके बाद उसको समझाया था लेकिन आरोपी आदतों से बाज नहीं आया। इसके बाद आरोपी ने उसको धमकी देकर घर से पैसे के साथ कुछ जेवरात भी मंगा लिए। इसके बाद आरोपी 27 मार्च की रात को सुबह अचानक गायब हो गया। जब उन्होंने तलाश की तो आरोपी रात के समय गली में घूमता मिला।
विज्ञापन

सूचना देने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और लड़की के बारे में पूछताछ की तो वह स्टेशन से बरामद की गई। इसके बाद परिवार ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। नाबालिग को बरामद करने के बाद जब उसके अदालत में बयान दर्ज कराए तो पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने लगभग एक साल पहले उसके साथ रात को सोते समय उनकी छत पर आकर गलत काम किया था। इसके बाद से आरोपी से उसे लगातार ब्लैकमेल करते हुए परेशान कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने मामले में पोक्सो एक्ट भी लगा दिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed