फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of goat theft arrested, 9 incidents revealed

Rewari News: बकरी चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 9 वारदात का खुलासा

Thu, 24 Oct 2024 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 24 Oct 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Accused of goat theft arrested, 9 incidents revealed
धारूहेड़ा। पुलिस ने बकरी चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के गांव निम्बाहेडी निवासी आमिर के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


गांव पीथनवास निवासी रामौतार ने शिकायत में बताया था कि 6 सितंबर की रात को कोई व्यक्ति घर के पीछे बाड़े से बंधी पांच बकरी और एक बकरा चोरी करके ले गया। पुलिस ने थाना कसौला में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में एक आरोपी मुबीन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा पुलिस ने मामले में संलिप्त एक और आरोपी जिला खैरथल के गांव निम्बाहेडी निवासी आमिर को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने थाना धारूहेड़ा व कसौला क्षेत्र से बकरी चोरी की 9 वारदात को भी कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed