फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of demanding extortion from shopkeeper arrested in 2 hours

Rewari News: दुकानदार से रंगदारी मांगने का आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार

Sun, 08 Dec 2024 09:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 08 Dec 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
Accused of demanding extortion from shopkeeper arrested in 2 hours
बावल। थाना बावल पुलिस ने दुकानदार से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को 2 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहल्ला आनंद नगर बावल निवासी भूपेंद्र उर्फ भूपी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन

बावल के पंजाबी मोहल्ला निवासी राजन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी सर छोटू राम चौक के नजदीक मोबाइल फोन की दुकान है। 7 दिसंबर को मोहल्ला आनंद नगर बावल निवासी भूपेंद्र उर्फ भूपी व उसका साथी मोनू गुर्जर उसकी दुकान पर आकर पैसे की मांग करने लगे। मना करने पर एक ने लकड़ी का डंडा मारकर उसकी दुकान का शीशा तोड़ दिया। दोनों उसे रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने लगे और काउंटर पर रखा मोबाइल फोन का सामान उठाकर ले गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना बावल में मामला दर्ज करके कार्रवाई करते हुए एक आरोपी भूपेंद्र उर्फ भूपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed