फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of cheating one lakh rupees arrested

Rewari News: एक लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Jan 2026 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 18 Jan 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating one lakh rupees arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मई 2025 में एक व्यक्ति से सामान भेजने के लिए ट्रॉला बुक कराने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी करने के मामले में यूपी के जिला गोंडा के गांव मधपुर पंडित हाल आबाद कोलकाता के जिला हुगली के शारदा भवन फरमी डागरोड निवासी दीपक शुक्ला को गिरफ्तार किया है।
आरोपी के खाते में ठगी के 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने अदालत में पेश करके आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 30 जून को गढ़ी बोलनी रोड स्थित एक सोसाइटी निवासी संजय यादव ने अपनी शिकायत में बताया था कि 9 मई 2025 को उसने माल भेजने के लिए एक ट्रॉला बुक कराना था।
विज्ञापन

इसके लिए उसने महाराष्ट्र के भिवंडी की दिशा लॉजिस्टिक फर्म के मालिक अनिल शर्मा से संपर्क किया था। आरोप लगाया था कि अनिल शर्मा ने उससे एक लाख रुपये दो अलग अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ ठगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed