फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of cheating lakhs of rupees in the name of providing job arrested

Rewari News: नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Mar 2025 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating lakhs of rupees in the name of providing job arrested
फोटो: 09 रेवाड़ी। नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डहीना। खोल थाना पुलिस ने गांव धवाना निवासी एक युवक व उसके रिश्तेदार को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला फरीदाबाद के गांव जुनेड़ा निवासी मनोज के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस के अनुसार गांव धवाना निवासी छोटेलाल ने शिकायत में बताया था कि उसके बेटे प्रवीन व उसके रिश्तेदार गौरव ने सितंबर 2018 में ग्रुप-डी में भर्ती होने के लिए फार्म भरा था। 15 नवंबर 2018 को गोहाना के टिटौली निवासी ओमप्रकाश फौजी व सुमित उसके घर आए थे। दोनों ने प्रवीन और गौरव को ग्रुप-डी में भर्ती कराने की बात कहते हुए इसके लिए 15 लाख रुपये की मांग की थी। छोटेलाल ने रकम ज्यादा होने की बात कही, तो दोनों ने बताया कि पहले साढ़े 7 लाख रुपये दे दो। बाकी रकम नौकरी लगने के बाद दे देना। उसने रिश्तेदार से बातचीत करने के बाद 7.50 लाख रुपये उनको दे दिए।
विज्ञापन

उसके बेटे और रिश्तेदार को न तो नौकरी मिली और न ही उनकी दी हुई राशि वापस आई। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त दो आरोपी ओमप्रकाश फौजी व सुमित को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को मामले में संलिप एक और आरोपी जिला फरीदाबाद के गांव जुनेड़ा निवासी मनोज को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed