फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of cheating in the name of part time job arrested, remand for three days

Rewari News: पार्ट टाइम नौकरी के नाम ठगी का आरोपी गिरफ्तार, तीन दिन की मिली रिमांड

Fri, 29 Nov 2024 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of part time job arrested, remand for three days
आरोपी, आनंद बाबल। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। थाना कसौला पुलिस ने गांव बोलनी निवासी एक व्यक्ति से पार्ट टाईम नौकरी के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव हंसासर हाल आबाद वार्ड नं 1 निवासी आनंद बाबल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, गांव बोलनी निवासी महिपाल सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 19 जुलाई को उसे गूगल पर पार्ट टाइम नौकरी का एक लिंक मिला था। लिंक पर क्लिक करने के बाद उसे इंस्टाग्राम एप डाउनलोड करने बारे कहा गया था। एप डाउनलोड करने के बाद उसको कुछ टास्क दिए गए थे। टास्क पूरा करने के बाद बोनस के तौर पर कुछ अमाउंट भी दिया गया था। इसके बाद वह चंगुल में फंसता चला गया।
विज्ञापन

कई ट्रांजेक्शन के जरिए उसने करीब 1 लाख 29 हजार 120 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कर दिए। इस पर पुलिस ने थाना कसौला में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में आनंद बाबल का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी आनंद बाबल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed