{"_id":"67bcbd833dced343c20cb674","slug":"accused-of-cheating-by-luring-profit-in-the-name-of-online-trading-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-215690-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर मुनाफे का लालच देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर मुनाफे का लालच देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार
Tue, 25 Feb 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 14आरोपी, मुनीष बंसल उर्फ मोनू
- फोटो : -दंगल में दांवपेच दिखाते पहलवान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने मोहल्ला शुकपुरा निवासी एक व्यक्ति से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने के मामले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिल्ली रोहिणी सेक्टर-25 निवासी मुनीष बंसल उर्फ मोनू के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
मोहल्ला शुकपुरा निवासी ईश्वर सिंह ने शिकायत में बताया था कि इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट देखने के बाद वह कारोबार के सिलसिले में गत वर्ष मार्च माह में एक ग्रुप में ज्वाइन हो गया था। उसे एक व्हाट्सएप नंबर मिला था, जिससे वह ग्रुप में शामिल हो गया। उसका ग्रुप एडमिन से संवाद होना शुरू हो गया। उससे ऑनलाइन ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का लालच देते हुए डीमेट अकाउंट खुलवा दिया। इसके बाद उससे बार-बार खातों में पैसे ट्रांसफर कराते हुए 13 लाख 40 हजार 102 रुपये की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में फर्जी सिम उपलब्ध कराने के आरोपी विकास तथा एक खाता होल्डर हरविन्द्र को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। प्रारंभिक पूछताछ के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि ईश्वर सिंह के खाते से करीब 5 लाख रुपये हरविंदर के खाते में गए थे। मुनीष बंसल उर्फ मोनू ने आरोपी हरविन्द्र से खाता लेकर, कमीशन के आधार पर आगे साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दिल्ली रोहिणी सेक्टर-25 निवासी मुनीष बंसल उर्फ मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया है।