{"_id":"67e3ec50a43fa060e60adcdf","slug":"accused-of-cheating-arrested-taken-on-2-day-remand-rewari-news-c-198-1-rew1001-216992-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 2 दिन के रिमांड पर लिया
Thu, 27 Mar 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 07आरोपी, सचिन चौधरी। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने कंपनी बाग रेवाड़ी निवासी एक व्यक्ति से निवेश के नाम पर मोटे मुनाफे का लालच देकर ठगी करने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अजमेर के गांव कोटड़ी निवासी सचिन चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।
दरअसल, कंपनी बाग मोहल्ला निवासी अंकित गुप्ता ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह सोशल मीडिया पर ऑनलाइन टास्क के जरिए पैसा कमाने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ा था। इसके बाद आरोपियों ने उससे टास्क के नाम पर रुपये डलवाने शुरू कर दिए और उससे कुल 5 लाख 4 हजार 700 रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त आरोपी कमल चौधरी और गोपाल जाट उर्फ कालू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।