फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused husband arrested in married woman's suicide case

विवाहिता की आत्महत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

Thu, 29 Jul 2021 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Accused husband arrested in married woman's suicide case
रेवाड़ी। बावल थाना पुलिस ने दहेज की मांग से परेशान विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के एटा जिले के आवागढ़ निवासी बृजेश प्रताप है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि मृतका के भाई बलबीर सिंह निवासी रुस्तमगढ़, यूपी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बहन की शादी 2010 में बृजेश प्रताप निवासी आवागढ़ जिला एटा यूपी के साथ हुई थी। लेकिन बृजेश प्रताप व उसके परिवार वाले अधिक दहेज की मांग करते हुए उसकी बहन को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। पिछले कुछ समय से बहन अपने पति बृजेश प्रताप के साथ बावल में किराए पर रह रही थी। यहां भी बहन को उसका पति बृजेश प्रताप परेशान करता था। जिससे परेशान होकर उसकी बहन ने गत 15 जुलाई को बावल में किराए के मकान में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी पति बृजेश प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed