{"_id":"6786a77858eb4988640421d3","slug":"accused-caught-with-goods-stolen-from-railways-rewari-news-c-198-1-rew1001-213950-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेलवे से चोरी किए गए सामान के साथ आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेलवे से चोरी किए गए सामान के साथ आरोपी काबू
Tue, 14 Jan 2025 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 12रेवाड़ी। रेलवे से चोरी किए गए सामान सहित आरोपी काबू। स्रोत: पुलिस
- फोटो : खरगपुर गांव में मटर की फसल।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ट्रैफिक पुलिस ने नाईवाली चौक पर जांच के दौरान एक गाड़ी से रेलवे से चोरी किए सामान के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नया गांव जाटों वाला निवासी रिंकू के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार 13 जनवरी को नाईवाली चौक पर शहर ट्रैफिक पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक गाड़ी बस स्टैंड से नाईवाली चौक की ओर आती दिखी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया, तो उसमें सवार तीन व्यक्ति उतरकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए एक व्यक्ति को काबू कर लिया। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें रेलवे लाइन का टुकड़ा, दो फिश प्लेटें, एक लोहे की राड और रेलवे के लोहे का स्क्रैप मिला। काबू किए गए आरोपी की पहचान गाड़ी चालक नया गांव जाटों वाला निवासी रिंकू के रूप में हुई है।
आरोपी रिंकू ने पुलिस को बताया कि उसकी दोस्ती उसी के गांव के दीपक व अमित से है। दीपक झज्जर स्थित एक कंपनी में रेलवे मेंटिनेंस विभाग में हेल्पर है। दीपक ने उसे व अमित को बताया कि उसके पास रेलवे की पटरी का कुछ सामान चोरी किया हुआ है जो वह तीनों मिलकर उपरोक्त सामान को किसी कबाड़ी को बेचने का प्रयास कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त आरोपी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।