फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested, villagers agreed on the assurance of MLA, took dead body after 19 hours

आरोपी गिरफ्तार, विधायक के आश्वासन पर माने ग्रामीण, 19 घंटे बाद उठाया शव

Fri, 18 Nov 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested, villagers agreed on the assurance of MLA, took dead body after 19 hours
गांव बव्वा में युवक का शव रखकर जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : Rewari
कोसली । बव्वा गांव में पंच प्रत्याशी की आत्महत्या के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेेकर वीरवार को कोसली-बहू रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया था। ग्रामीण रातभर रोड पर ही बैठे रहे। शुक्रवार की सुबह कोसली के एसडीएम, डीएसपी कोसली और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अड़े रहे। दोपहर बाद कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव पहुंचे और उन्होंने मृतक के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी के लिए सीएम से बात करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण मान गए और उन्होंने 19 घंटे बाद शव को मार्ग से उठा लिया। इसके बाद मार्ग पर यातायात सुचारु हो सका। पुलिस ने रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल से शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

12 नंवबर को गांव बव्वा में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर एक से पंच पद अशोक प्रत्याशी थे। उस समय कुछ ग्रामीणों ने उन पर नामांकन उठाने का भी दबाव बनाया था, लेकिन उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया। हालांकि चुनाव में वह हार गए थे, लेकिन हारने के बाद से ही उन्हें जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। आरोप है कि बुधवार को गांव के ही कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर पिटाई की थी। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। इससे आहत होकर वीरवार को अशोक ने दोपहर बाद घर में फंदा लगाकर जान दे दी थी। कुछ देर बाद जब उसके परिजन घर पहुंचें तो उसे फंदे पर लटका देखा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

--
बुजुर्ग से लेकर बच्चे रातभर डटे रहे रोड पर
वीरवार रात को ग्रामीण ठंड होने के बाद भी खुले आसमान के नीचे रोड पर बैठे रहे। हालांकि अधिकारी रातभर समझाते रहे, लेकिन ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। ग्रामीण रोड पर रखे अशोक के शव के साथ ही बैठे रहे। गांव में किसी भी घर में चूल्हा तक नहीं जला। बुजुर्ग से लेकर बच्चे भी भूखे-प्यासे रोड पर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आरोपियों के घरों पर लटके दिखे ताले
घटना के बाद से सभी आरोपी फरार थे। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी घर पर ताला लगाकर अन्यत्र चले गए थे। हालांकि कुछ परिजनों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ था। लेकिन अधिकतर सदस्य इधर-उधर छिपते रहे। आखिरकार दोपहर बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया।
--
पिता की शिकायत पर केस दर्ज
मृतक के पिता ओमप्रकाश की शिकायत पर पुलिस ने कपिल व मनोज और तीन अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
--
एक आरोपी के भाई के खिलाफ अशोक ने लड़ा था चुनाव
अशोक ने आरोपी मनोज के भाई सतीश के खिलाफ वार्ड में पंच का चुनाव लड़ा था। अशोक के चुनाव लड़ने से मनोज सहित अन्य लोग नाराज थे। चुनाव होने के बाद से आरोपी अशोक को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे। आरोपियों ने उनका अपहरण करने के साथ ही जमकर पिटाई भी की थी। आरोप है कि आरोपियों ने अशोक के परिवार को तबाह करने की धमकी दी थी। इससे अशोक परेशान हो गया था।इसके बाद यह हौलनाक कदम उठा लिया।
जिले में चुनावों के बाद बढ़ी रंजिश
पंचायतीरात संस्थाओं के चुनावों के बाद से जिले में रंजिश की घटना सामने आने लगी हैं। जिले के छह गांवों में चुनावों के बाद न केवल मारपीट बल्कि गाली-गलौज की घटनाएं हुई हैं। मारपीट के मामलों में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। हालांकि प्रशासन की ओर से बार-बार शांति बनाए रखने का आह्वान किया जाता है। इसके बाद भी चुनावों में रंजिश के चलते मारपीट की घटनाएं ज्यादा होने लगी हैं।

--
मृतक के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष बचे आरोपियों को भी जल्द काबू कर लिया जाएगा। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल गांव में शांति है। ऐहतियात के तौर पर गांव में पुलिस तैनात है।
-कृष्ण कुमार, डीएसपी कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed