{"_id":"67a358a6744516ca5903b2da","slug":"accused-arrested-in-case-of-attempt-to-murder-by-firing-rewari-news-c-198-1-rew1001-214877-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर लिया
Thu, 06 Feb 2025 01:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Feb 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 09आरोपी, रोहित। स्रोत : पीआरओ
रेवाड़ी। थाना रामपुरा पुलिस ने मोहल्ला कुतुबपुर निवासी एक युवक पर फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहल्ला जसवंत नगर रेवाड़ी निवासी रोहित के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
मोहल्ला कुतुबपुर रेवाड़ी निवासी गौरव ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 21 जनवरी को सांय के समय वह अपने चाचा विजय के घर के नजदीक अपने दोस्त अमन, रवि व परवेश के साथ खड़ा हुआ था। उसी समय एक बाइक पर दो लड़के आए और आते ही उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इससे बचने के लिए वह अपने साथियों के साथ जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगा। इसी दौरान वह जान बचाने के लिए एक घर में घुस गया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना रामपुरा में हत्या के प्रयास व अर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी तिजिल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।