{"_id":"61d730fa8c7b3a077c0bff84","slug":"accused-arrested-for-withdrawing-money-by-tampering-with-atm-rewari-news-rtk6350278102","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम के साथ छेड़छाड़ करके रुपये निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम के साथ छेड़छाड़ करके रुपये निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल थाना पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ करके रुपये निकालने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान पलवल जिले के गांव मह्लुका निवासी मनीष अहमद के रूप में हुई। एक व्यक्ति ने 9 दिसंबर को अपने एटीएम कार्ड से बावल स्थित एसबीआई के एटीएम से छेड़छाड़ करके अलग अलग ट्रांजेक्शन करके 28500 रुपये निकाल लिये। निकले हुए रुपये उसके खाते से निकले हुए नहीं दिखे। एटीएम की जांच के दौरान बैंक के कर्मचारियों को धोखाधड़ी का पता चला। जांच के दौरान थाना बावल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व बैंक द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आरोपी मनीष अहमद को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एटीएम से छेड़छाड़ कर निकाली गई राशि बरामद कर ली। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
धारूहेड़ा चुंगी स्थित एटीएम से भी निकाले थे पैसे
आरोपी मनीष ने 9 दिसंबर को ही शहर की धारूहेड़ा चुंगी स्थित बैंक के एटीएम से भी इसी प्रकार मशीन के साथ छेड़छाड़ करके कुल 29500 रुपये निकाले थे। जिस मामले में शहर थाना के अंतर्गत जगन गेट चौकी पुलिस ने आरोपी को 23 दिसंबर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया था तथा आरोपी मामले में जमानत पर बाहर चल रहा था।