{"_id":"688fadae44720d4b390dc914","slug":"accused-arrested-for-selling-mtp-kit-illegally-rewari-news-c-198-1-rew1001-223602-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Mon, 04 Aug 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने अवैध रूप से एमटीपी किट (गर्भपात की दवा) बेचने के मामले में एक और आरोपी गांव पाली निवासी कृष्ण को गिरफ्तार किया है। इस मामले पुलिस दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 19 जुलाई को स्वास्थ्य विभाग से एमटीपी नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष यादव को सूचना मिली थी कि गांव फदनी निवासी दीपक अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने का धंधा करता है। वह सेक्टर-4 में एमटीपी किट के साथ मौजूद है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने योजना के तहत एक नकली ग्राहक बनाकर आरोपी दीपक के पास भेजा था। इसके बाद टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया था। पुलिस ने आरोपी दीपक के कब्जे से एमटीपी किट, सात सौ रुपये, वारदात में प्रयोग की गई एक बाइक व एक मोबाइल फोन बरामद किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने थाना माडल टाउन रेवाड़ी में एमटीपी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके दीपक व नितिन कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में पुलिस ने कृष्ण को भी गिरफ्तार कर लिया है।