फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for robbing finance company employee

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sun, 26 Sep 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for robbing finance company employee
जिले के विभिन्न गांवों से लोन की किस्त लेकर लौट रहे एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 77 हजार रुपये छीनने के मामले में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव डूंगरवास निवासी रोहित उर्फ देवा व गांव निखरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जिला जींद के गांव अलेवा निवासी मलकीत पांचाल ने कहा कि वह भारत फाइनेंस कंपनी में रिकवरी का काम करता है। पांच जुलाई को वह विभिन्न गांवों से लोन की किस्त लेने के लिए गए थे। गांव मसानी से 17 हजार 250, निखरी से 31 हजार 515, डूंगरवास से 6250 व 22 हजार रुपये लिए थे। उनके पास कुल 77 हजार 15 रुपये थे, जो उन्होंने अपने बैग में रखे हुए थे। वह मोटरसाइकिल पर गांव डूंगरवास से खटावली की तरफ जा रहे थे। राजपुरा के निकट पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर आए दो युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया था। वह वापस मुड़ने लगे तो दोनों बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया तथा नकदी से भरा बैग छीन लिया था। बैग छीनने के बाद बदमाश गांव खटावली की तरफ फरार हो गए थे। बैग में एक टैब, दो बायो मीट्रिक, पावर बैंक व चार्जर आदि सामान भी था। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed