फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for raping a girl and making her photo viral

Rewari News: युवती से दुष्कर्म कर फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Feb 2025 03:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 13 Feb 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for raping a girl and making her photo viral
रेवाड़ी। महिला थाना पुलिस ने एक युवती के साथ यौन उत्पीड़न करने और उसकी अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जांच के बाद पुलिस ने महेंद्रगढ़ क्षेत्र निवासी आरोपी महेश को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जिला के एक गांव निवासी युवती ने 6 फरवरी को अपनी शिकायत में बताया था कि उसके साथ पढ़ने वाली एक युवती ने उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से आरोपी से कराई थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी आरोपी से जान पहचान हो गई और बाद में आरोपी ने उसके मोबाइल नंबर ले लिए। लगभग डेढ़ साल पहले वह आरोपी से मिली थी। आरोपी ने बताया कि उसकी रिकाॅर्डिंग उसके पास मौजूद है जिसे वह वायरल कर देगा। इस पर उसने अपनी सहेली को यह बात बताई जिस पर उसने कहा कि वह उसका समझौता करा देगी। इसके बाद वह उसे रेवाड़ी बस स्टैंड के पास एक होटल में ले गई जहां पर आरोपी पहले से ही मौजूद था। इसी दौरान उसकी सहेली उठकर बाहर आ गई और कहा कि तुम बातचीत कर लो। इसके बाद आरोपी ने उसके भाई के अपहरण कर मारने की धमकी देकर उसका यौन उत्पीड़न किया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद उसकी सगाई हो गई और आरोपी से संपर्क नहीं रहा। बाद में आरोपी ने उसके नाम का फेक सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर फोटो वायरल कर दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed