फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for cyber fraud of Rs 1.55 lakh

Rewari News: 1.55 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Apr 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 16 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cyber fraud of Rs 1.55 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने घर बैठे पैसे कमाने का लालच देकर 1.55 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला राजसमंद के गांव सुंद्रचा निवासी विशाल बागोरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे दो दिन की रिमांड पर लिया है। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

मोहल्ला आदर्श नगर निवासी अभिनव ने शिकायत में बताया था कि 6 जनवरी को अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने घर बैठे पैसे कमाने के बारे में बताया था। इसके बाद एक लिंक भेजकर उसे व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया। इसके बाद उसके यूपीआई नंबर पर 150 रुपये भेजे गए। उसे एक यूपीआई नंबर देकर एक हजार रुपये जमा कराने को कहा गया। उसने एक हजार रुपये जमा करा दिए, जिसके बदले 1410 रुपये उसके खाते में आ गए। इसके बाद उससे बार-बार पैसे जमा कराने को कहा गया। अधिक पैसा कमाने के चक्कर में उसने 8 जनवरी तक 1.55 लाख रुपये बताए गए अलग अलग नंबरों पर ट्रांसफर कर दिए। जब पैसे वापस लेने का प्रयास किया, तो उससे और राशि जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। मामला दर्ज कर पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों दलीप रजक, राकेश परमार व लोकेश दबे को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने मंगलवार को विशाल बागोरा को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed