फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for cheating by luring profits in share market

Rewari News: शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 23 Jan 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 23 Jan 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating by luring profits in share market
आरोपी रविशंकर। स्रोत : पुलिस - फोटो : संवाद
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने वर्ष 2024 में शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का लालच देकर 3.66 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में जिला हिसार के गांव बूढ़ा खेड़ा गांव निवासी रविशंकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 1.70 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार 28 नवंबर 2024 को न्यू हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-3 निवासी शिवेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया था कि वह ऑनलाइन शेयर का व्यापार करते हैं। उनके दोस्त ने बताया था कि उसने शेयरों में व्यापार करने के लिए एक ग्रुप देखा है। ग्रुप के जरिए शेयरों की खरीद व बिक्री के लिए अच्छा लाभ व मार्गदर्शन दिया जाता है।
विज्ञापन

दोस्त ने उनको ग्रुप में शामिल करा दिया। व्हाट्सएप पर उसे श्रुति अग्रवाल नाम से महिला ने उसे एक लिंक भेजकर एप डाउनलोड करा दिया। उसने एप के जरिए शेयर ट्रेडिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने आईपीओ के लिए पांच बार आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनतो बताया गया कि आईपीओ में उसे 15 हजार शेयर मिले हैं। उसकी ओर से बताई गई आईपीओ की रकम उसने जमा करा दी। इसके बाद एप पर उसके खाते में 280 प्रतिशत मुनाफा दिखाया गया। अगले दिन उसे शेयर बेचने के लिए कहा गया।

उसने एप के जरिए शेयर बेच दिए लेकिन पैसा निकालने पर उसे कमीशन जमा कराने को कहा गया। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। साइबर ठगों ने उसे 3 लाख 66 हजार 400 रुपये की चपत लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed