{"_id":"5d61822d8ebc3e93a04e67fc","slug":"accident-rewari-news-rtk513718374","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से काम करके लौट रहे किसान सुरेश कुमार को शुक्रवार सुबह के समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
गांव लिसान निवासी करीब 50 किसान सुरेश शुक्रवार को सुबह तड़के अपने खेत में कार्य करने के लिए गए थे। खेत से काम निपटाने के बाद वह सुबह करीब छह बजे वह पैदल की घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान कारौली मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर भाग गया, इसलिए पता ही नहीं लग पाया कि सुरेश को किस वाहन ने टक्कर मारी। गंभीर अवस्था में घायल पड़े सुरेश को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोपहर के समय पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अभी पता नहीं लगा पाई है कि किसान को किस वाहन चालक ने टक्कर मारी थी।