फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accident on highway in Rewari

हरियाणा : रेवाड़ी में ब्रेक फेल होने पर ट्राले से टकराई स्कूल बस, सात विद्यार्थियों समेत नौ घायल

Mon, 08 Feb 2021 10:59 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 08 Feb 2021 10:59 AM IST
विज्ञापन
Accident on highway in Rewari
रेवाड़ी में हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूल बस। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -352 पर रोहड़ाई मोड़ के समीप सोमवार की सुबह तेज रफ्तार स्कूल बस के ब्रेक फेल हो गए, जिससे वह सामने से आ रहे ट्राले से जा टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में सात मासूम बच्चों सहित एक शिक्षिका और बस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन


आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच बस को काटकर चालक को बाहर निकाला और सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। जहां चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव पाल्हावास स्थित निजी स्कूल की बस सोमवार की सुबह बच्चों को लेकर रेवाड़ी से गुरावड़ा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बस के ब्रेक फेल हो गए। हालांकि चालक ने बस को संभालने का काफी प्रयास किया लेकिन रोहड़ाई मोड़ पर जाटूसाना की तरफ से आ रहा ट्राला अचानक सड़क पर आ गया। इससे बस और ट्राला दोनों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद बच्चों की चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर शहर के ट्रामा सेंटर पहुंचाया। सूचना के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद डीसी पहुंचे बच्चों से मिलने
हादसे की सूचना मिलते ही डीसी यशेंद्र सिंह ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। उन्होंने बच्चों का हाल जाने के बाद अस्पताल प्रशासन को बच्चों को तत्काल चिकित्सक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीसी ने घायल बच्चों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।

ये बच्चे हुए घायल
हादसे में स्कूल की शिक्षिका स्नेहलता, बस चालक सतेंद्र एवं स्कूल के बच्चे रितिका, यश, खुशी, जतिन, देव, अंशिका और शालू घायल हुए हैं। घायलों में बस चालक सतेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बस व ट्राले को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया बस के ब्रेक फेल होना पाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - मनोज कुमार, एसएचओ रोहड़ाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed