फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   abhay chautala said government is misleading with wrong figures on unemployment

Rewari News: अभय चौटाला बोले बेरोजगारी पर गलत आंकड़ों से भ्रमित कर रही सरकार

Wed, 22 Mar 2023 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 22 Mar 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
abhay chautala said government is misleading with wrong figures on unemployment
इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला का स्वागत करते जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा करीब 150 गांवों से होते हुए 25वें दिन रेवाड़ी जिले में पहुंची, जहां युवाओं ने स्वागत किया। इस दौरान अभय चौटाला ने कहा कि उनकी यात्रा में शामिल हो रहे इन युवाओं ने इस बात का भी प्रमाण दे दिया है कि परिवर्तन की इस लड़ाई में प्रदेश का युवा इनेलो के साथ है। दोहराया कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में इनेलो 50 फीसदी टिकट युवाओं को देगी ताकि हरियाणा की राजनीति में एक नया अध्याय लिखा जा सके।
अभय चौटाला ने कहा कि फरवरी में सीएमआईई की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा 29.4 प्रतिशत बेरोजगारी दर के साथ पूरे देश में पहले स्थान पर है लेकिन सरकार बेरोजगारी पर गलत आंकड़ों से भ्रमित कर रही है। परिवर्तन यात्रा का स्वागत इनेलो जिला प्रधान डॉ. राजपाल यादव ने किया। यात्रा का दोपहर का ठहराव काकोडिया गांव में किया गया। परिवर्तन यात्रा का गांव चिल्हड़, जाट सायरवास, हांसावास, मीरपुर, काकोडिया, मुंढलिया, नया गांव, डोहकी आदि गांवों में स्वागत किया। ग्रामीणों ने अभय चौटाला का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान इनेलो जिला प्रभारी व बीसी सेल प्रदेश संयोजक नरेंद्र प्रजापति, इनेलो प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवंत डहीनवाल, प्रधान महासचिव एससी सेल संपत राम डहनवाल, बावल हलका प्रधान रामकिशन छिल्लर, किसान सेल संयोजक सुमेर सिंह बनीपुर, शहरी प्रधान वरुण गांधी, महिला प्रधान कमला शर्मा, कोसली हलका प्रधान धर्मबीर यादव पूर्व चैयरमेन, बुद्धिजीवी सेल संयोजक एडवोकेट सतीश यादव मीरपुर, कर्मचारी सेल संयोजक बीड़ी यादव, श्रमिक प्रकोष्ठ संयोजक सतपाल यादव बिठवाना, जिला प्रधान महासचिव नरेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed