{"_id":"6665eed033f2d6b1b30bae5d","slug":"aadhaar-is-necessary-for-admission-in-iti-rewari-news-c-198-1-rew1001-205361-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए आधार जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईटीआई में दाखिले के लिए आधार जरूरी
Sun, 09 Jun 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में 7 जून से आईटीआई में दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब विद्यार्थी दाखिले के लिए 21 जून तक आवेदन कर सकते हैं। औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी निर्देश में बताया गया है कि वर्ष 2024-25 में अगर कोई विद्यार्थी दाखिला लेना चाहता है तो उसके पास आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक खाता, ईमेल आईडी और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य हैं।
इसके बिना विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सकते हैं। हालांकि अभी तक पीपीपी व आधार को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं सामने आई है। दाखिले के पहले ही विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर विद्यार्थियों को दाखिले संबंधित दस्तावेजों को ठीक करने के निर्देश भी दिए जा चुके थे। वहीं, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से अभी तक सिर्फ आवेदन फार्म भरने की अधिसूचना जारी की गई है। दाखिला चरणों और वरियता सूची को लेकर अभी तक तिथियों की घोषणा नहीं की है।
जिले के आईटीआई कॉलेज में हैं साढ़े 5 हजार सीटें : जिले में 23 राजकीय आईटीआई कॉलेज में करीब साढ़े 5 हजार सीटें स्वीकृत हैं, इन पर दाखिले को लेकर प्रक्रिया चल रही है। जिन विद्यार्थियों को आईटीआई में आवेदन करना है वह विद्यार्थी पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फार्म भर सकते हैं। इस बार दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 दिन ही चलेगी।
विज्ञापन
द