फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A young man who came to sell fake gold coins was handed over to the police.

Rewari News: सोने की नकली गिन्नियां बेचने पहुंचे युवक को पुलिस के हवाले किया

Thu, 25 Dec 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
A young man who came to sell fake gold coins was handed over to the police.
रेवाड़ी। शहर में आभूषण की एक दुकान पर सोने की नकली गिन्नयां बेचने पहुंचे युवक को दुकानदार ने पुलिस के हवाले कर दिया।युवक गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता है। उसने ढाई लाख रुपये लोन लेकर 400 गिन्नियां खरीदीं थीं।
विज्ञापन

ज्वेलर्स ने जब गिन्नियों में सिर्फ दो प्रतिशत सोना बताकर गिन्नियों को नकली बताया तो युवक ने दुकानदार पर ठगी के आरोप लगा दिया। इसके बाद ज्वेलर्स ने साथी दुकानदारों और पुलिस को सूचना दी। शहर थाना पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस को अब गिन्नी बेचने वाले आरोपी की तलाश है।
विज्ञापन




बिहार निवासी युवक गुरुग्राम की कंपनी में नौकरी करता है। बस में सफर के दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। युवक ने उसे सोने की गिन्नी दिखाकर उसका विश्वास जीता। 4 दिन की बातचीत के बाद दोनों के बीच 400 गिन्नियों का सौदा ढाई लाख रुपये में हो गया। सौदा तय होने के बाद युवक ने गिन्नी खरीदने के लिए बैंक में लोन के लिए आवेदन किया। बैंक से ढाई लाख रुपये लोन लेने के बाद वह युवक से मिलने रेवाड़ी बस अड्डे पर पहुंचा। जहां युवक ने ढाई लाख रुपये देकर सोने की 400 गिन्नी ली और बेचने के लिए ज्वेलर्स के यहां पहुंच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed