फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A young man ran away with a bag on the way by giving a lift to a disabled elderly woman

दिव्यांग बुजुर्ग महिला को लिफ्ट देकर रास्ते में बैग लेकर भागा युवक

Fri, 22 Apr 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
A young man ran away with a bag on the way by giving a lift to a disabled elderly woman
रेवाड़ी। पेंशन लेने के लिए बावल स्थित बैंक में आई दिव्यांग बुजुर्ग महिला को एक युवक ने लिफ्ट देने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया और रास्ते में उतारकर नकदी से भरा पर्स लेकर भाग गया। बुजुर्ग महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। बावल थाना पुलिस मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जैतपुर निवासी दिव्यांग बुजुर्ग महिला गिदो देवी ने बताया कि वह अपने बेटों के साथ दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में रहती हैं। वह अपनी ननद के घर बिठवाना आई हुई थीं। वहीं से वह बावल स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अपनी पेंशन लेने के लिए आई थीं। बैंक से पेंशन लेने के बाद वह गांव नांगल जाने के लिए बावल के प्राणपुरा रोड पर पहुंचीं। रास्ते में मोटरसाइकिल सवार युवक ने गिदो देवी से पहले राम-राम की और फिर पूछा की मां कहा जाना है। गिदो देवी ने नांगल जाने के बारे में बताया। युवक ने गिदो देवी को गांव प्राणपुरा जाने की बात कह कर रास्ते उतारने को कहा। जब वह गांव तिहाड़ा के निकट पहुंचा तो उसने बुजुर्ग से कहा कि आगे पुलिस चेकिंग कर रही है और उसके पास हेलमेट नहीं है। पुलिस उसका चालान काट देगी। इसलिए वह कच्चे रास्ते से होकर जाएगा। युवक मोटरसाइकिल कच्चे रास्ते से रसियावास की तरफ ले गया। युवक ने गिदो देवी को कहा कि आगे कच्चा रास्ता खराब है। इसलिए वह कुछ दूर पैदल आ जाए। उसने उनका बैग लेकर अपनी मोटरसाइकिल पर रख लिया। गिदो देवी को उतारने के बाद युवक उनका बैग लेकर भाग गया। युवक के भागने के बाद किसी तरह वह एक पेट्रोल पंप पर पहुंचीं और वारदात की सूचना दिल्ली में रहने वाले अपने बेटे को दी। बेटे की सूचना के बाद गिदो देवी के भांजे बिठवाना निवासी महीपाल और राहुल मौके पर पहुंचे। गिदो देवी के अनुसार बैग में उनका पर्स भी था। पर्स में 11 हजार रुपये, एक मोबाइल, कपड़े व अन्य कागजात थे। बावल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed