फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A young man killed in collision of trucks and bikes

ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

Sun, 13 Jul 2014 12:37 AM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Sun, 13 Jul 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर गांव बुड़ौली के पास ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के  बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसकी हालत गंभीर बनी है।
विज्ञापन


गांव धामलावास निवासी 30 वर्षीय बनेश बाइक  पर सुबह करीब साढ़े दस बजे एक व्यक्ति को साथ डहीना से रेवाड़ी की ओर जा रहा था। जब ये लोग रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर गांव बुडोली के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनाें लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेेंस की सहायता से सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया,जहां डॉक्टराें ने बनेश को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बनेश के साथी हालत गंभीर बनी है। समाचार लिखे जाने तक घायल की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed