फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A young man died due to air compressor explosion

Rewari News: एयर कंप्रेसर फटने से युवक की मौत

Tue, 16 Sep 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 16 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
A young man died due to air compressor explosion
बावल। दुकान पर काम करते समय एयर कंप्रेसर फटने से होशियार सिंह (40) की मौत हो गई। वह 20 वर्षों से बस स्टैंड पर साइकिल मरम्मत और पंक्चर लगाने की दुकान चला रहा था।
विज्ञापन

एयर कंप्रेसर फटने से घायल होशियार को पहले बावल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे रेवाड़ी रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान होशियार सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

उनकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। होशियार दो बेटियों और एक बेटे के पिता थे और परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य थे। गांव नागल शहबाजपुर निवासी लालचंद ने बताया कि होशियार की मौत से परिवार की रोजी-रोटी पर संकट आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होशियार सिंह अपने मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के लिए जाने जाते थे। गांव के कई बच्चों की साइकिल मरम्मत करते समय वे पैसे नहीं लेते थे। ग्रामीणों ने सरकार से मांग की है कि परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed