फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A young man committed suicide by jumping from a railway overbridge

Rewari News: रेलवे ओवरब्रिज से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

Fri, 30 May 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 30 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by jumping from a railway overbridge
फोटो: 30सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंची पुलिस की टीम। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के रामसिंहपुरा काॅलोनी निवासी युवक जीतू (24) ने वीरवार की सुबह झज्जर रोड स्थित रेलवे ओवरब्रिज से कूद कर आत्महत्या कर ली। उसने खुदकुशी क्यों की, इस बारे में जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिता राजकुमार ने बताया कि जीतू एक कंपनी में काम करता था। वह सुबह चाय पीकर घर से निकला था। वह जीतू के लौटने का इंतजार कर रहे थे। परिवार के लोग इस इंतजार में थे कि जीतू आएगा और नहा धोकर कार्य करने के लिए कंपनी में जाएगा।
विज्ञापन

कुछ समय बाद सूचना मिली कि जीतू फ्लाईओवर के नीचे गिरा पड़ा है और लहूलुहान अवस्था में है। पता चला कि जीतू ने किसी बात से क्षुब्ध होर रेलवे ओवरब्रिज से छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। जीतू की मौत हो चुकी थी। जीतू अविवाहित था।
पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत न मिलने के कारण अभी मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। पुलिस ने मामले में अभी जांच करने की बात कही है।

-

कंपनी में काम कर परिवार की करता था मदद

जीतू का एक छोटा भाई और एक बड़ी बहन है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। परिवार की जिम्मेदारी जीतू पर थी। वह जैसे तैसे कंपनी में मजदूरी करके परिवार की मदद करता था। पिता राजकुमार भी मजदूरी का ही कार्य करते हैं। परिवार भी इस बात से काफी हैरान है कि एकदम से ऐसा क्या हो गया था कि जीतू ने आत्महत्या कर ली है। परिवार को यह बात हजम नहीं हो रही है।


परिवार ने किसी पर अभी शक भी नहीं जताया है। पुलिस जीतू के मोबाइल फोन की भी जांच करेगी कि आखिर आखिरी समय में उसकी किससे बात हुई थी। क्या किसी ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया था या कोई और कारण है। क्या कोई लव एंगल है, इस दिशा में भी पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।





वर्जन:

जीतू ने किस वजह से यह कदम उठाया है, इसकी जांच की अभी की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। राजेंद्र सिंह, प्रभारी सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed