फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A worm came out while eating Dhokla in a reputed shop, created an uproar

Rewari News: प्रतिष्ठित दुकान में ढोकला खाते वक्त निकला कीड़ा, मचा बवाल

Fri, 11 Apr 2025 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
A worm came out while eating Dhokla in a reputed shop, created an uproar
फोटो: 21रेवाड़ी। कोसली में प्रतिष्ठित दुकान में ढोकले में निकले कीड़े की जांच करती जिला खाद्य
कोसली। एक प्रतिष्ठित दुकान में ढोकला खाते वक्त कीड़ा निकलने की सूचना पर जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम जांच के लिए पहुंची। जांच के दौरान टीम को दुकान पर ढोकला तो नहीं मिला, मगर मिठाई के सैंपल लिए गए हैं। दरअसल, कोसली निवासी अमित अपने साथियों के साथ एक प्रतिष्ठित मिष्ठान भंडार में ढोकला खाने गया था। अमित द्वारा ढोकले का ऑर्डर किया गया। ढोकला आने पर जैसे ही अमित ने उसे खाना शुरू किया तो उसके बीच में एक कीड़ा मिला। इसकी शिकायत मिष्ठान भंडार संचालक को की गईं, लेकिन उन्होंने उचित स्पष्टीकरण देने की बजाय उसे फेंककर दूसरा लेने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया। शिकायतकर्ता अमित ने उसकी शिकायत फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर से की। शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम मिष्ठान भंडार में पहुंची। मगर टीम को ढोकला नहीं मिला उसके बाद टीम में मिठाई के सैंपल ले लिए। फिलहाल पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योंकि प्रतिष्ठित दुकान में बने ढोकले में कीड़ा निकलने की वजह से लोग भी काफी हैरान हैं।
विज्ञापन


वर्जन:

फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि शिकायत के बाद सैंपल लिए गए हैं, लेकिन दुकान पर ढोकला नहीं था। आगे के लिए इन्हें आगाह कर दिया गया है। लिए गए सैंपल मिठाइयों के है। सैंपल रिपोर्ट आने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed