फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A seven-year-old girl died after being crushed by a speeding school bus, the driver escaped from the scene after the accident

Rewari News: तेज रफ्तार स्कूल बस से कुचल कर सात वर्षीय बच्ची की मौत, दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार

Fri, 19 May 2023 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
A seven-year-old girl died after being crushed by a speeding school bus, the driver escaped from the scene after the accident
बावल। बावल के गांव नरसिंहपुर गढ़ी स्थित ईंट-भट्ठा के निकट एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने बच्ची को कुचल दिया। बस के नीचे कुचलने से बच्ची की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। बावल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला सीकर के गांव बोपीयार निवासी अमर सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह वर्तमान में गांव नरसिंहपुर गढ़ी स्थित ईंट-भट्ठा पर परिवार के साथ रहते है और यही काम करते है। उनके चाचा राजनाथ का परिवार भी यही रहता है। वीरवार की सुबह उनकी चचेरी बहन सात वर्षीय बेटी उरमा भट्ठा के पास खेल रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कूल बस गलत दिशा से आई और उरमा को कुचलते हुए निकल गई। दुर्घटना के बाद चालक स्कूल बस लेकर फरार हो गया। परिजन बच्ची को लेकर ट्रामा सेंटर में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अमर सिंह के अनुसार दुर्घटना बस चालक की लापरवाही से हुआ है। चालक गलत दिशा से बस को बहुत तेज रफ्तार से लेकर आया था। बच्ची के बस के नीचे आने के बाद भी ब्रेक नहीं लगाए। उरमा के पिता राजनाथ की भी कुछ समय पहले मौत हो गई थी। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed