{"_id":"6a97191edfadda5e4908306d","slug":"a-pleasant-demeanor-brings-a-wave-of-happiness-into-life-dinesh-rewari-news-c-198-1-sroh1010-244679-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुर व्यवहार से जीवन में आती है खुशियों की बहार : दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुर व्यवहार से जीवन में आती है खुशियों की बहार : दिनेश
Tue, 01 Sep 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विद्यार्थी, स्कूल स्टाफ व संस्था सदस्य। स्त्रोत: संस्था
रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल की ओर से संस्कार निर्माण कार्यक्रम मधुर व्यवहार-लाएं जीवन में खुशियों की बहार का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी में किया गया। इसमें संस्था के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि मधुर व्यवहार से जीवन में खुशियों की बहार आती है।मुख्य अतिथि शिक्षाविद प्रो. सीएल सोनी ने मधुर एवं विनम्र व्यवहार का महत्व बताया। विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री का भी वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति कितना भी शिक्षित या सुंदर क्यों न हो, यदि उसका व्यवहार असभ्य और अहंकारपूर्ण है तो उसकी योग्यता का प्रभाव कम हो जाता है। वहीं विनम्र स्वभाव वाला व्यक्ति सहज ही लोगों के दिल में जगह बना लेता है।
संस्था के संरक्षक अरुण गुप्ता ने विद्यार्थियों को समय प्रबंधन के उपयोगी टिप्स दिए। विद्यालय की प्राचार्या नम्रता सचदेवा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों को नियमित रूप से नैतिक शिक्षा और संस्कारों का ज्ञान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उपयोगी साहित्य वितरित किया गया। संस्था की ओर से विद्यालय को शहीद-ए-आजम भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र भेंट किए गए। कार्यक्रम में सुषमा शर्मा, पूनम, रीना, अनामिका, योगेश शास्त्री, अनिल, दौलत राम, मधु, विनोद, अंजना, ममता, मीनाक्षी, उमेश, एकता, ललिता और संगीता सैनी ने सहयोग किया।