{"_id":"60f9aa838ebc3e6a5637a4ba","slug":"a-part-of-the-roof-of-the-dilapidated-building-of-the-bus-stand-fell-a-big-accident-was-averted-rewari-news-rtk618607940","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस स्टैंड के जर्जर भवन का लेंटर टूटकर गिरा, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस स्टैंड के जर्जर भवन का लेंटर टूटकर गिरा, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
रेवाड़ी रोडवेज बस स्टैंड का जर्जर भवन।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। रोडवेज बस स्टैंड के जर्जर भवन की छत का एक हिस्सा टूटकर गिरने ने कर्मचारियों व यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि छत का यह हिस्सा बस स्टैंड के पार्किंग वाले हिस्से में गिरा, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
नाराज कर्मचारियों ने इसको लेकर रोडवेज मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन रजिस्टर्ड नंबर- 1767 के बैनर तले बस स्टैंड परिसर में बैठक आयोजित की। रेवाड़ी डिपो के प्रधान अभिलाष यादव ने इसकी अध्यक्षता की। यादव ने बताया कि वीरवार को रेवाड़ी बस स्टैंड पार्किंग में बिल्डिंग की छत का एक बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तीन दिन पहले भी बारिश के चलते रोडवेज कार्यशाला परिसर में भी टीन गिर गई थी, जिसमें भी एक बड़ा हादसा होते होते टल गया था। बारिश के चलते पूरा बस स्टैंड परिसर पानी से लबालब भरा रहता है। इससे सवारियों और आम लोगोें को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है।
शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
यादव ने बताया कि अधिकारियों को शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ है। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशासन से अपील है कि सवारियों व आम लोगों कि परेशानी को देखते हुए इस जलभराव से मुक्ति दिलाए। इसके साथ ही बस स्टैंड परिसर के सभी ऑफिस को अस्थायी तौर पर दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जाए। इस मौके पर डिपो के उपप्रधान चंद्र प्रकाश यादव, सचिव चिराग यादव, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश, सहसचिव फतेह सिंह, ऑडिटर कुलदीप जेलदार, प्रेस प्रवक्ता सुधीर यादव, प्रेम मैडम व स्टेनो टाइपिस्ट परमजीत सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।