फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A new electric bus charging station will be built at the bus stand; 5 new buses will be added.

Rewari News: बस स्टैंड पर बनेगा नया इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन, 5 नई बसें शामिल होंगी

Wed, 15 Jul 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 15 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
A new electric bus charging station will be built at the bus stand; 5 new buses will be added.
बस स्टैंड परिसर में लगा इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन। संवाद
रेवाड़ी। शहर के बस स्टैंड परिसर में जल्द ही दूसरा इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही पांच और इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से रोडवेज के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसों का विस्तार होगा और स्थानीय रूट पर यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन सेवा मिलेगी।
विज्ञापन

चार्जिंग स्टेशन की कमी के कारण स्वीकृत 10 इलेक्ट्रिक बसों में से सिर्फ पांच बसें ही डिपो को मिल सकी हैं। दूसरा चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद शेष पांच बसें भी डिपो को मिल जाएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग ने स्थानीय रूट का सर्वे शुरू कर दिया है। इसके लिए गठित टीम शहर और आसपास के क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों, यात्री संख्या, दूरी का आकलन कर रही है। टीम एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट डिपो प्रबंधन को सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के आधार पर उन रूटों का चयन किया जाएगा जहां इलेक्ट्रिक बसों का संचालन यात्रियों के लिए सुविधाजनक होगा। हालांकि अभी एक ही चार्जिंग स्टेशन होने के कारण बसों को दो शिफ्टों में चार्ज किया जाता है जिसमें अधिक समय लग रहा है।
दो चार्जिंग स्टेशन होने से इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने में आधा समय लगेगा और लोकल रूटों पर बसों की संख्या व फेरे बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
दो माह में पूरी होगी सभी प्रक्रिया
अधिकारियों के अनुसार इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दो माह में सभी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसका काम पूरा होने के बाद दो माह में डिपो को पांच नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने की संभावना है। इन बसों के शामिल होने से इलेक्ट्रिक बसों की संख्या भी दस हो जाएगी जिससे जिले की आबादी को आवागमन में सुगमता होगी। लोकल रूटों पर इन बसों के संचालन से भीड़भाड़ वाले मार्गों पर नियमित और समयबद्ध बस सेवा उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी। दूसरा चार्जिंग स्टेशन बनने के बाद इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग व्यवस्था और अधिक सुचारु होगी। नई व्यवस्था के तहत बसों को शिफ्टों की बजाए दिनभर चार्ज किया जा सकेगा, जिससे एक ही दिन में अधिक बसों का संचालन होगा।
तीस मिनट में चार्ज होती है एक बस
एक इलेक्ट्रिक बस को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 30 मिनट का समय लगता है। पूर्ण चार्ज होने के बाद बस करीब 120 किलोमीटर तक का सफर तय करने में सक्षम होती है। इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार से यात्रियों को भी आरामदायक और प्रदूषण रहित यात्रा का लाभ मिलेगा। डीजल बसों की तुलना में इन बसों से ध्वनि और वायु प्रदूषण कम होता है, जिससे शहर के पर्यावरण को भी फायदा पहुंचेगा।


वर्जन:
दूसरा चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके बाद इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इससे लोगों को सुरक्षित, सुलभ और बेहतर यातायात सुविधाएं मिलेंगी। भविष्य में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाकर यात्रियों को आधुनिक, पर्यावरण हितैषी और विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना उद्देश्य है।- निरंजन शर्मा, महाप्रबंधक राज्य परिवहन डिपो रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed