{"_id":"6af20abe5ff2c4ca2c0d4a13","slug":"a-new-building-for-padaiyawas-school-will-be-constructed-at-a-cost-of-324-crore-rupees-rewari-news-c-198-1-rew1001-248475-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पदैयावास स्कूल का तीन करोड़ 24 लाख रुपये से बनेगा नया भवन, दो मंजिला इमारत में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पदैयावास स्कूल का तीन करोड़ 24 लाख रुपये से बनेगा नया भवन, दो मंजिला इमारत में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
Mon, 09 Nov 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पदैयावास के विद्यार्थियों को जल्द ही जर्जर भवन और कमरों की कमी की समस्या से राहत मिलने वाली है। विद्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए तीन करोड़ 24 लाख 58 हजार रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। अब लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
स्वीकृत राशि से विद्यालय में दो मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही चारदीवारी और अन्य जरूरी निर्माण कार्य भी करवाए जाएंगे।
विद्यालय का मौजूदा भवन काफी पुराना और जर्जर हालत में है। इसके अलावा विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप पर्याप्त कक्षाएं उपलब्ध नहीं होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में जगह की कमी के चलते विद्यार्थियों और शिक्षकों को असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।
लंबे समय से नए भवन की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब बजट की स्वीकृति मिलने से विद्यालय के कायाकल्प का रास्ता साफ हो गया है।
जिला मुख्यालय स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विनोद यादव के पास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पदैयावास का भी अतिरिक्त प्रभार है। उन्होंने बताया कि उच्च विभाग की ओर से नए भवन के निर्माण के लिए बजट जारी हो चुका है। लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नए भवन के साथ विद्यालय की चारदीवारी भी बनाई जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित माहौल मिल सके। इसके अलावा कक्षाओं और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निर्माण भी कराया जाएगा। निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए जल्द ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आग्रह किया जाएगा।
विद्यार्थियों को मिलेगी बेहतर सुविधा:
नए भवन का निर्माण पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को पर्याप्त कक्षाएं और बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सकेगा। चारदीवारी बनने से स्कूल परिसर की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी। माना जा रहा है कि आधारभूत सुविधाओं में सुधार होने से अभिभावकों का सरकारी स्कूल के प्रति भरोसा बढ़ेगा और भविष्य में विद्यार्थियों की संख्या में भी वृद्धि हो सकती है।