{"_id":"63922b1ebc3a5326327c582a","slug":"a-large-number-of-illegal-weapons-were-seized-by-operation-invasion-40-accused-were-also-arrested-rewari-news-rtk6658145183","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: ऑपरेशन आक्रमण चलाकर बड़ी संख्या में अवैध हथियार किए जब्त, 40 आरोपी भी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: ऑपरेशन आक्रमण चलाकर बड़ी संख्या में अवैध हथियार किए जब्त, 40 आरोपी भी काबू
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला पुलिस की ओर से बुधवार रात को ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने अवैध हथियार, नशीला पदार्थ और अवैध रूप से शराब बेचने वाले आरोपियों पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते अन्य मामलों सहित 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने 10 पीओ व एक भगोड़े को भी गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान पुलिस ने 3 देसी पिस्टल के साथ एक देशी कट्टा, 5 जिंदा कारतूस और 1 चाकू बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार अवैध रूप से हथियार रखने वालों और नशा की बिक्री में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई के लिए यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि आगे भी यह अभियान चलाया जाता रहेगा तथा इस तरह के मामलों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बावल थाना पुलिस ने गांव खेड़ा मुरार निवासी राजेंद्र उर्फ राज को अवैध रूप से नशीला पदार्थ ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी की तलाशी में उसके पास 3.32 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। सीआईए रेवाड़ी पुलिस ने मोहल्ला सैयद सराय से राजेंद्र उर्फ मोनू को गिरफ्तार करके उसके पास से 408 ग्राम गांजा बरामद किया है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने राजस्थान के जिला दौसा के गांव टोड़ा ठेकला निवासी अमरनाथ को अवैध रूप से शराब ले जाते हुए गिरफ्तार किया है। उसके पास से 11 बोतल शराब बरामद हुई। दूसरे मामले में पुलिस ने धारूहेड़ा के रामनगर निवासी नरेश को अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर 10 बोतल देसी शराब बरामद की। इसी तरह विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। वहीं, कसौला थाना पुलिस ने दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर कसौला चौक के निकट खड़े एक युवक को गिरफ्तार करके उसके पास से एक देशी पिस्टल बरामद की है। वहीं, मॉडल टाउन थाना पुलिस ने कार्रवाई कर गुर्जरवाड़ा निवासी सुंदरलाल और राजस्थान के कोटपूतली के रायकलपुरा निवासी विरेंद्र को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर 1540 रुपये बरामद किए हैं।