{"_id":"692c83bc8ec0283f7d0cd346","slug":"a-fugitive-accused-carrying-a-reward-of-rs-5000-in-drug-trafficking-and-murder-cases-was-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-229715-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नशा तस्करी और हत्या के मामले में फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नशा तस्करी और हत्या के मामले में फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी शिवम सैनी। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। चौकी गोकल गेट पुलिस ने नशा तस्करी और हत्या के मामले में फरार चल रहे एक 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी मोहल्ला सराय बलभद्र निवासी शिवम सैनी को गिरफ्तार किया है।
चौकी गोकल गेट प्रभारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि 7 अक्तूबर को हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने नशा गतिविधियों पर रोकथाम अभियान तहत थाना शहर क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती के पास तस्कर विशाल उर्फ बेली को 7.42 ग्राम स्मैक सहित धर दबोचा था।
आरोपी विशाल ने अपने खुलासे में बताया था कि उसे यह नशीला पदार्थ स्मैक शिवम सैनी उपलब्ध करवाता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
दूसरे मामले में चौकी गोकल गेट प्रभारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि 15 अक्तूबर को पुराना बिजली बोर्ड आदर्श नगर निवासी एक युवक का जबरन अपहरण करके पीटकर कर हत्या करने के मामले में भी आरोपी शिवम सैनी की पुलिस को तलाश थी। इस मामले में आरोपी शिवम सैनी काफी दिनों से फरार चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी पर 5 हजार का इनाम भी रखा था। पुलिस इस मामले में आरोपी शिवम सैनी को प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर शामिल तफ्तीश करेगी। इस मामले में तीन आरोपी रविंद्र कुमार उर्फ मंगीया, गजेंद्र व सपना को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
आरोपी के खिलाफ 12 से अधिक केस दर्ज
चौकी गोकल गेट प्रभारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी शिवम सैनी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी, रामपुरा व सदर रेवाड़ी में मारपीट, आर्म्स एक्ट, नशा तस्करी, स्नेचिग़ व हत्या के 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।