{"_id":"6a971b6a1dad47b4240d5837","slug":"a-farmers-fair-will-be-held-in-kharkhara-on-september-3-rewari-news-c-198-1-rew1010-244676-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खरखड़ा में 3 सितंबर को लगेगा किसान मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खरखड़ा में 3 सितंबर को लगेगा किसान मेला
Wed, 02 Sep 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के तहत 3 सितंबर को गांव खरखड़ा स्थित हनुमान मंदिर में किसान मेले का आयोजन सुबह 10 बजे किया जाएगा।
मेले में कृषि विज्ञान केंद्र, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, उद्यान विभाग और कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के विशेषज्ञ किसानों को तिलहन फसलों की वैज्ञानिक खेती, उन्नत कृषि तकनीक, पशुपालन, बागवानी और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे।
किसानों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिलेगा। किसान खेती और पशुपालन से संबंधित अपनी समस्याओं को विशेषज्ञों के सामने रखकर उनका समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
कृषि विभाग ने क्षेत्र के किसानों से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी का लाभ उठाने की अपील की है।