फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two brothers stabbed by a drunkard in Rewari of Haryana

Rewari: घर के बाहर पड़ा था शराबी, उसके घर जाकर शिकायत की तो दो भाइयों को घौंप दिए चाकू

Tue, 27 Sep 2022 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2022 01:31 AM IST
सार

चाकू मारने के तुरंत बाद आरोपी मौके से भाग गया। दीपक व लवभूषण को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी शराबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Two brothers stabbed by a drunkard in Rewari of Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी के गांव रामपुरा में एक घर के बाहर शराबी को पड़ा देख परिवार का मुखिया और उसका पड़ोसी शराबी के घर जानकारी देने पहुंच गए। शराबी के परिवार के लोगों ने उस शराबी को धमकाया। इसके बाद उसने शिकायत करने वाले परिवार में दो सगे भाइयों को चाकू घोंप दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। रामपुरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर से सटे गांव रामपुरा निवासी सुरेंद्र के घर के बाहर रविवार की रात करीब 10 बजे एक शराबी बाइक सहित पड़ा हुआ था। सुरेंद्र ने अपने पड़ोसी विनय कुमार को बुलाया तो उसने उसे पहचान लिया और बताया कि यह गांव का ही रहने वाला मिट्ठू है। सुरेंद्र और विनय दोनों मिट्ठू के घर पहुंचे और बताया कि मिट्ठू उनके घर के बाहर शराब पीकर पड़ा हुआ है। इस बीच मिट्ठू के पिता और पत्नी दोनों आए और उसे धमकाया।
विज्ञापन


इसके बाद मिट्ठू भागकर सीधे अपने घर गया। इस बीच सुरेंद्र के दोनों बेटे दीपक व लवभूषण भी घर के बाहर निकल आए। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता आरोपी मिट्ठू चाकू लेकर पहुंचा और पहले दीपक को और फिर लवभूषण को चाकू मार दिया। चाकू मारने के तुरंत बाद आरोपी मौके से भाग गया। दीपक व लवभूषण को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों के बयान दर्ज कर कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला भी दर्ज कर लिया है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - शिवचरण, थाना प्रभारी, रामपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed