{"_id":"68769b690edfbc554d02811f","slug":"a-budget-of-rs-114-crore-approved-for-the-development-of-siha-school-rewari-news-c-198-1-rew1001-222634-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीहा स्कूल के विकास के लिए 1.14 करोड़ रुपये का बजट मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीहा स्कूल के विकास के लिए 1.14 करोड़ रुपये का बजट मंजूर
Tue, 15 Jul 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 5ग्राम पंचायत सीहा का एकप्रतिनिधि मंडल कोसली विधायक अनिल यादव का आभार जताते। स्रोत : प
संवाद न्यूज एजेंसी
डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चहारदीवारी, प्रयोगशाला और खेल परिसर के विकास के लिए शिक्षा विभाग ने एक करोड़ 14 लाख 48 हजार रुपये की अनुदान राशि मंजूर की है।
इसके लिए विद्यालय परिवार के अलावा ग्राम पंचायत तथा विभिन्न संगठनों ने कोसली के विधायक अनिल यादव का आभार जताया है। विद्यालय के स्टाफ सचिव यशपाल आर्य ने बताया कि विद्यालय के प्राचार्य तथा ग्राम पंचायत द्वारा कोसली विधायक को विद्यालय की अधूरी चहारदीवारी, खेल परिसर के विकास तथा प्रयोगशालाओं के बारे में मांग पत्र सौंपा था।
विधायक ने प्राथमिकता के आधार पर उनकी मांग को पूरा करा कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया के दो वर्ष के कार्यकाल में करीब दो करोड़ रुपये की अनुदान राशि विद्यालय के विकास कार्यों के लिए मंजूर की जा चुकी है।
विज्ञापन
गांव की सरपंच सरिता यादव, पूर्व सरपंच विक्रम पांडेय, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरबीर और अभिभावकों ने प्रदेश सरकार एवं कोसली विधायक का आभार ज्ञापित किया है। ग्राम पंचायत सीहा के एक प्रतिनिधि मंडल ने कोसली विधायक अनिल यादव के निवास पर जाकर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।