फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A biker broke the chain from a trader's neck, case registered

Rewari News: व्यापारी के गले से बाइक सवार ने तोड़ी चैन, मामला दर्ज

Wed, 30 Jul 2025 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
A biker broke the chain from a trader's neck, case registered
रेवाड़ी। शहर में एक बाइकसवार युवक एक व्यापारी की सोने की चैन तोड़कर फरार हो गया। यह पूरी वारदात बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार व्यापारी सोनू कुकरेजा ने बताया कि उसकी मोती चौक पर मोबाइल की दुकान है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात वह दुकान बंद करने के बाद बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए स्कूटी से गए थे। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार ने उनका पीछा किया। मौका पाकर उनकी पीछे से सोने की चैन छीन ली। पीड़ित ने चोर का पीछा भी किया, लेकिन वह मौका पाकर बस स्टैंड की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाले तो फुटेज में बाइक सवार नजर आया। पुलिस ने फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने प्रशासन से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ रात में गश्त बढ़ाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed