फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A 32-year-old youth was beaten to death by mistaking it as an animal thief

पत्नी ने नहर में कूदकर तो पति ने जहरीला पदार्थ निगलकर की आत्महत्या

Sun, 27 Jun 2021 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
A 32-year-old youth was beaten to death by mistaking it as an animal thief
कोसली। गांव जाटूसाना की ढाणी में भैंस चोरी के शक में कुछ लोगों ने चाचा-भतीजे की बुरी तरह पिटाई कर दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चाचा घायल हो गया। जाटूसाना थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव गोपालपुर गाजी निवासी 32 वर्षीय जसवंत व उसका चाचा सतपाल दोनों अविवाहित थे। दोनों खेतों में बने मकान में रहते थे। दोनों शनिवार रात को साथ लगते जाटूसाना की ढाणी स्थित नहर के पास रामू के मकान के पास गए थे। आरोप है कि दोनों पास में ही पशुबाड़े के पास पहुंचे तो अंधेरा होने के कारण रामू के परिवार के लोगों ने उन्हें भैंस चोर समझ लिया। इसके बाद रामू के दोनों बेटों बिक्रम और बबलू ने जसवंत उर्फ खाती व उसके चाचा सतपाल के साथ मारपीट की, जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। घायल जसवंत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा सतपाल घायल हो गया। सतपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने जसवंत के पिता बोदनलाल की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। बोदनलाल के अनुसार वह अपने बेटे जसवंत व भाई सतपाल को रात 12 बजे खाना खिलाने के बाद खेत में बने मकान पर छोड़कर कुछ दूर ही स्थित खेत में गया था। उसके बाद वह पता नहीं कैसे रामू के घर तक पहुंच गए। जहां भैंस चोरी के शक में दो आरोपियों ने उसके बेटे जसवंत की हत्या कर दी, जबकि सतपाल को घायल कर दिया। जाटूसाना थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed