फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   95th birth anniversary of Captain Balwant Singh was also celebrated

Rewari News: कप्तान बलवंत सिंह की 95 वी जयंती भी मनाई गई

Tue, 30 Jul 2024 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Jul 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
95th birth anniversary of Captain Balwant Singh was also celebrated
फोटो: 32रेवाड़ी। कार्यक्रम में रेजांगला युद्ध के जिवंत दस्तावेज कप्तान रामचन्द्र मोहनपुर की ट
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा एवं युवा यादव महासभा राजस्थान के संयुक्त तत्वाधान में 26 जुलाई से हरियाणा प्रदेश के रेजांगला शहीद गांवों का दौरा कर रहे दल ने मंगलवार को स्थानीय रेजांगला युद्ध स्मारक पर पहुंच सिविलयन अहीर धाम पर पुष्पांजलि अर्पित की। युवा प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव, अखिल भारतीय महासचिव शेर सिंह यादव और रेजांगला युद्ध के जिवंत दस्तावेज कप्तान रामचन्द्र मोहनपुर की टीम का रेजांगला शौर्य समिति की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। समिति के संस्थापक सदस्यों में से एक कप्तान बलवंत सिंह माजरा शोराज की 95वीं जयंती का आज सन्योग होने पर उनके योगदान का स्मरण भी किया गया। रेजांगला के जांबाज सेना मेडल फूल सिंह का सम्मान कप्तान चंदगी राम को दिया गया। जल्दी ही एक संयुक्त अभियान के तहत उत्तरप्रदेश के रेजांगला शहीदों के गांव तक यात्रा को ले जाने का संकल्प लिया गया। उल्लेखनीय है कि 17 साल पहले समिति द्वारा पहली बार रेजांगला शहीदों के गांव गांव तक शौर्य क्लश यात्रा निकाली थी जिसे पुनः अब दोहराया गया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत, राव केहर सिंह एडवोकेट, कप्तान बलबीर सिंह यादव, कप्तान चंदगी राम, कप्तान भोला राम यादव, कप्तान देव पाल यादव, कप्तान रविंद्र सिंह यादव, मैनेजर वी पी शर्मा, लोकेश यादव पार्षद, सूबे मेजर धर्म देव यादव, सूबे मेजर सेवा राम यादव, प्रिन्सिपल धर्म पाल सिंह, मुकेश भोजावास , देवेन्द्र यादव, हवलदार गजराज यादव, हवलदार जयपाल यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed