फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   9478 candidates out of 22800 gave constable recruitment exam

22800 में से 9478 अभ्यर्थियों ने दी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा

Sun, 31 Oct 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
9478 candidates out of 22800 gave constable recruitment exam
परीक्षा केंद्र में जाने से पूर्व परीक्षार्थियों की जांच कते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : Rewari
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तीन दिन चलने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन दोनों सत्रों में 22800 परीक्षार्थियों में से 9478 परीक्षार्थी ही परीक्षा देने आए। परीक्षा को शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू करने के साथ 38 परीक्षा केंद्रों के लिए 28 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए थे। वहीं इस बार आयोग द्वारा परीक्षा में उत्तर पुस्तिका में बदलाव किया गया है। इस बार परीक्षार्थियों को पहले से रोल नंबर प्रिंट हुई उत्तर पुस्तिका मिली। सोमवार व मंगलवार को भी इन्हीं परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा केंद्र को जैमर, वीडियोग्राफी, सीसीटीवी कैमरा, बायो मीट्रिक हाजिरी मशीन इत्यादि से लैस किया गया है। हरियाणा पुलिस की पुरुष कांस्टेबल पद के लिए रविवार से परीक्षाएं शुरू हो गई।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से इस बार सुरक्षा से लेकर परीक्षा केंद्रों के अंदर तक कड़े प्रबंध किए गए थे, लेकिन इन सब के बीच उम्मीदवारों की उपस्थिति कम रही। जिले में दोनों पारियों के लिए हुई परीक्षा में 22800 उम्मीदवारों को शामिल होना था, लेकिन 9478 ही अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

इस बार परीक्षा केंद्रों में ज्यादा सख्ती
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा को लेकर इस बार जिला प्रशासन की ओर से सख्ती अपनाई हुई थी। परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस की तरफ से न तो कतार लगने दी गई और न ही परीक्षार्थियों के साथ आए लोगों को फटकने दिया। ऐसे में केवल जिनको परीक्षा देनी थी वही गेट तक आए। परीक्षा केंद्र पर तैनात कर्मचारियों ने इस बार कड़ा रुख अपनाया हुआ था। परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों के बाहर ही जूते तक निकलाकर चेकिंग की गई। वहीं इसके अलावा किसी परीक्षार्थी को अपने साथ कोई मोबाइल फोन, बेल्ट, किसी प्रकार की घड़ी, पहनने वाले आभूषण जैसे चेन, अंगूठी, इयररिंग तथा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार यंत्र परीक्षा केंद्र की परिधि में ले जाने की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली में 4629 और दूसरी पारी में 4749 अभ्यर्थी शामिल हुए
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से रेवाड़ी जिले में 22800 परीक्षार्थियों के लिए 28 स्कूल-कॉलेजों में 38 केंद्र बनाए गए थे। इसमें सुबह की पारी में 11400 अभ्यर्थियों में से 4629 ही परीक्षा देने के लिए पहुंच। दूसरी पारी में 4749 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने के लिए पहुंचे। दोनों पारियों में 13322 आवेदक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed