फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   एचएसआइआइडीसी की निदेशक ने सुनी लघु उद्योगपतियों की समस्याएं...41,42

एचएसआइआइडीसी की निदेशक ने सुनी लघु उद्योगपतियों की समस्याएं...41,42

Sat, 07 Jul 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
एचएसआइआइडीसी की निदेशक ने सुनी लघु उद्योगपतियों की समस्याएं...41,42
निदेशक ने सुनीं लघु उद्योगपतियों की समस्याएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बावल। हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम की निदेशक रश्मी खेत्रपाल ने शुक्रवार को बावल औद्योगिक क्षेत्र के लघु उद्योगपतियों की समस्याएं सुनीं और समस्याओं का तय समय में समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से छोटे उद्योगपतियों के समक्ष आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को अधिकार हैं। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार के पास उद्योगपतियों की जितनी भी समस्याएं पहुंच रही हैं उनको सूचीबद्ध किया जा रहा है। उनका प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा में समाधान किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि वे सक्षम बेरोजगार युवकों को अधिकाधिक रोजगार के अवसर प्रदान करें ताकि अन्य युवाओं को भी तकनीकी रूप से दक्ष किया जा सके। औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही सड़कों की मरम्मत के साथ सीवरेज एवं अन्य समस्याएं है उनका भी समाधान होगा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव, जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, जिला सचिव अमित यादव सहित अन्य लघु उद्योगपति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed