फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   हीर कॉलेज के वार्षिक पारितोषित वितरण समारोह

हीर कॉलेज के वार्षिक पारितोषित वितरण समारोह

Sun, 18 Feb 2018 12:52 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
हीर कॉलेज के वार्षिक पारितोषित वितरण समारोह
पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
केंद्रीय योजना, रसायन एवं उर्वरक मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि किसी भी मुकाम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत एवं लगन की आवश्यकता होती है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे लक्ष्य निर्धारित कर अपनी तैयारी करें ताकि उन्हें सफलता मिल सके। केंद्रीय मंत्री शनिवार को राव बिरेंद्र सिंह कॉलेज ऑफ एजूकेशन एवं अहीर कॉलेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने भूटान में हुई अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले बीए द्वितीय कक्षा के आशीष, नेपाल में हुई अंतर्राष्ट्रीय बालीवाल प्रतियोगिता में बीए प्रथम के छात्र कमल, राज्य स्तरी वुशु चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बीए द्वितीय के छात्र महेश, राष्ट्रीय स्तर पर मैप रीडिंग में द्वितीय स्थान पर रहने वाली बीएसई तृतीय कक्षा की प्रिया, राइफल शूटिंग में रजत पदक जीतने वाले बीए द्वितीय कक्षा के रोहित सहित उपरोक्त दोनों कालेज के 250 विद्यार्थियों को खेल, शैक्षणिक व अन्य क्षेत्रों में अव्वल रहने वाले छात्र व छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

राव ने कहा कि अहीर कालेज का पढ़ा विद्यार्थी जब एनडीए में चयनित हो जाता था तो अधिकारी कहते थे कि उसे फिजिकल टेस्ट पास करने की जरूरत नहीं है। यहां के बच्चे बहुत मेहनती रहे हैं। उन्होंने कहा कि कालेज ऐसे लोगों की सूची तैयार करें जो विद्यार्थी इस कालेज से शिक्षा प्राप्त करके ऊंचे पदों पर कार्य कर रहे है ताकि अन्य बच्चे उनके पद चिन्हों पर चलकर सफलता प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के कॉलेज पहुंचने पर एनसीसी के विद्यार्थियों ने सलामी दी। अहीर कालेज के प्राचार्य ओएस यादव ने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। इस मौके पर कालेज के विद्यार्थियों ने हरियाणवी आर्केस्ट्रा व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। केंद्रीय मंत्री ने कालेज के प्रोफेसर डा. पीसी शर्मा द्वारा लिखी गई पुस्तक नाट्य में रस विमर्श का विमोचन भी किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी आरती राव, राव बिरेंद्र सिंह कालेज ऑफ एजूकेशन की प्रिंसिपल कुसुम यादव, विधायक ओम प्रकाश, कालेज गवर्नर बॉडी के महासचिव राघवेंद्र राव, कालेज गवर्नर बॉडी के सदस्य रवि यादव, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य हंसराज यादव, डा. संगीता सचदेवा सहित कालेज के प्राध्यापकगण और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed