फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   8.5 crores will be spent on building construction and repair of ten schools

Rewari News: दस स्कूलों के भवन निर्माण व मरम्मत पर खर्च होंगे 8.5 करोड़

Fri, 13 Jun 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
8.5 crores will be spent on building construction and repair of ten schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के 10 राजकीय विद्यालयों के भवन निर्माण और मरम्मत पर 8.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने इन विद्यालयों को बजट जारी किया है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही संबंधित विद्यालयों के भवन निर्माण और मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा।
इस बजट से विद्यालयों के कमरे, लैब और शौचालय बनाए जाएंगे। कुछ विद्यालयों की जर्जर चहारदीवारी और कमरों की मरम्मत भी होगी।विद्यालयों ने 4 माह पहले अधिकारियों के माध्यम से मुख्यालय को डिमांड भेजी गई थी। इसके बाद मुख्यालय ने अनुमति प्रदान की है।
विज्ञापन

बजट से विद्यालयों में शौचालयों की सफाई, पेयजल की व्यवस्था, उपकरणों की मरम्मत, स्टेशनरी, बिजली, इंटरनेट के बिलों का भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा विद्यालय भवन के रखरखाव, खराब उपकरणों की मरम्मत का भी कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाड़ावास, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पाली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सुमाखेड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आकेड़ा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोकलगढ़, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालावास, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नांगल, राजकीय मिडिल स्कूल बुडाना, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंदौला, राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय जैनाबाद को बजट जारी किया गया है।

वर्जन
जिन विद्यालयों के लिए मुख्यालय की तरफ से बजट जारी किया गया था, उनकी टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर अलाट होते ही निर्माण कार्य आरंभ करवा दिया जाएगा।-अजय कुमार, एसडीओ समग्र शिक्षा, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed