{"_id":"67c2009915a31aed69056260","slug":"8200-students-took-the-10th-mathematics-exam-rewari-news-c-198-1-fth1001-215877-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 8200 विद्यार्थियों ने दी 10वीं गणित की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 8200 विद्यार्थियों ने दी 10वीं गणित की परीक्षा
Fri, 28 Feb 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
हिंदू स्कूल परीक्षा केंद्र में पेपर देकर बाहर निकलते वक्त खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा बोर्ड की 10वीं की गणित की परीक्षा शुक्रवार को 52 केंद्रों पर हुई। कुल 8200 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। विद्यार्थियों ने कहा कि सवाल आसान थे।
10वीं गणित की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से आधे घंटे पहले से ही परीक्षार्थियों की कतार लग गई थी। परीक्षार्थियों को जांच के बाद प्रवेश दिया गया। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, जिसके लिए जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस लगातार गश्त करती नजर आई। इसके साथ ही आसपास के सभी स्टेशनरी के दुकानों को बंद करवाने के सख्त निर्देश दिए गए थे। परीक्षाओं को नकल विहीन बनाने के लिए जिले में विशेष उड़नदस्तों का गठन भी किया गया है।
परीक्षार्थी हर्ष ने बताया कि गणित का पेपर काफी सरल था। इसको हल करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। पवन ने बताया कि प्रश्नपत्र में वही सभी प्रश्न आए थे, जिसको पढ़ा था। प्रश्न पत्र हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं आई। मोहित ने कहा कि एक महीने में जो कुछ पढ़ा था, प्रश्न पत्र में वही सभी प्रश्न पूछे गए थे। इसलिए पेपर काफी अच्छा हुआ है।
विज्ञापन
10वीं के छात्र देव का कहना है कि गणित का पेपर काफी आसान आया था, जिसको हल करने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हुई। जो तैयार किया था वही सभी प्रश्न आए हुए थे।
-
आज होगी इन विषयों की परीक्षाएं:
हरियाणा बोर्ड की 1 मार्च को 12वीं की हिंदी कोर विषय की परीक्षा 12:30 बजे से लेकर 3:30 बजे तक होगी। वहीं, कक्षा 10वीं की 3 मार्च को संस्कृत, उर्दू, कला, एग्रीकल्चर, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल और हेल्थ एजुकेशन, होम साइंस विषय की परीक्षा होगी।
वर्जन
हरियाणा बोर्ड की 10वीं की गणित की परीक्षा शुक्रवार को 52 केंद्रों पर हुई। 8200 बच्चों ने परीक्षा दी। नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। 1 मार्च को 12वीं की हिंदी विषय की परीक्षा होगी।-दुलीचंद यादव, बोर्ड सुपरिटेंडेंट।