फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मिशन इंद्रधनुष सप्ताह का हुआ शुभारंभ...14

मिशन इंद्रधनुष सप्ताह का हुआ शुभारंभ...14

Wed, 23 Jan 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
मिशन इंद्रधनुष सप्ताह का हुआ शुभारंभ...14
जिले में एक सप्ताह का मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दो साल तक के बच्चों और गभर्वती महिलाओं का संपूर्ण टीकाकरण करने के उद्देश्य से 28 जनवरी तक चलने वाले मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। अभियान के पहले दिन सिविल सर्जन डॉ. कृष्ण कुमार ने राव गोपाल देव चौक पर झुग्गियों में रहने वाले परिवारों के बच्चों को टीका लगाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को पूर्ण टीकाकरण सुविधा देने के लिए 28 जनवरी तक मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत टीकाकरण सप्ताह मनाया जा रहा है। इस टीकाकरण से बच्चों को नौ जानलेवा बीमारियों से बचाव होगा, जिसमें काली खांसी, गलघोटू, टेटनस, क्षयरोग, खसरा, निमोनिया, पोलियो, दस्त और हेपेटाइटस बी के हैं, जो कि प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की टीम द्वारा लगाए जाएंगे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में इन बीमारियों से बचाव के लिये ये सभी टीके व दवा उपलब्ध हैं। मिशन के तहत जिले में विभिन्न संस्थानों एवं झुग्गी झोपड़ियों, ईंट भट्ठों पर 18 टीकाकरण शिविर लगाए जाएंगे और टीकाकरण से वंचित रह गए बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण किया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. रजत यादव, पवन यादव व सुधीर यादव स्टाफ के अन्य अधिकार व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed