फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   28 व 29 अप्रैल को रेवाड़ी-दिल्ली रेलखंड पर प्रभावित रहेंगी रेल सेवाएं

28 व 29 अप्रैल को रेवाड़ी-दिल्ली रेलखंड पर प्रभावित रहेंगी रेल सेवाएं

Tue, 24 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
28 व 29 अप्रैल को रेवाड़ी-दिल्ली रेलखंड पर प्रभावित रहेंगी रेल सेवाएं
28 व 29 अप्रैल को रेवाड़ी-दिल्ली रेल खंड पर प्रभावित रहेंगी रेल सेवाएं
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी-दिल्ली रेल खंड के इंछापुरी एवं खलीलपुर स्टेशन के बीच फुटओवरब्रिज निर्माण की वजह से 28 एवं 29 अप्रैल को इस रूट की कई ट्रेन रद्द रहेंगी और कुछ ट्रेनों का रूट बदलकर चलाया जाएगा। ये जानकारी उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल जयपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने दी।
उन्होंने बताया कि पुल निर्माण की वजह से 29 अप्रैल को गाड़ी संख्या 09725, जयपुर-दिल्ली सराय, गाड़ी संख्या 09726, दिल्ली सराय-जयपुर, गाड़ी संख्या 54309, दिल्ली-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 54310, रेवाड़ी-दिल्ली, दिनांक, गाड़ी संख्या 74003, दिल्ली-रेवाडी,गाड़ी संख्या 74002, रेवाडी-दिल्ली, गाड़ी संख्या 54416, रेवाडी-दिल्ली,गाड़ी संख्या 54421, दिल्ली-रेवाडी, गाड़ी संख्या 54085, दिल्ली-रेवाड़ी तथा गाड़ी संख्या 54086, रेवाडी-दिल्ली पूर्णत: रद्द रहेंगी। इसी प्रकार 29 अप्रैल को गाड़ी संख्या 54411, रेवाड़ी-मेरठ रेवाड़ी-नई दिल्ली के बीच तथा गाड़ी संख्या 54412, मेरठ-रेवाड़ी नई दिल्ली-रेवाड़ी के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन

वहीं 29 अप्रैल को गाड़ी संख्या 14321, बरेली-भुज दिल्ली-रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। 28 अप्रैल को गाड़ी संख्या 14322, भुज-बरेली रेवाड़ी-भिवानी-रोहतक-दिल्ली होकर संचालित होगी। 27 अप्रैल को गाड़ी संख्या 15624, कामख्या-भगत की कोठी दिल्ली-अबोहर- रेवाड़ी होकर संचालित होगी। 29 अप्रैल को गाड़ी संख्या 19566, देहरादून-ओखा दिल्ली सराय-दयाबस्ती-अबोहर- रेवाड़ी होकर संचालित होगी। 29 अप्रैल को गाड़ी संख्या 22471, बीकानेर-दिल्ली सराय, रेवाड़ी-अबोहर-शकूरबस्ती-दिल्ली सराय होकर संचालित होगी। 29 अप्रैल को गाड़ी संख्या 12916, दिल्ली-अहमदाबाद को दिल्ली कैन्ट-इंछापुरी के डेढ़ घंटे का अतिरिक्त ठहराव तथा गाड़ी संख्या 12066, हजरत निजामुद्दीन-अजमेर दिल्ली कैन्ट-इंछापुरी के मध्य 45 मिनट अतिरिक्त ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed