फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   - तीन प्वाइंट बनाए

- तीन प्वाइंट बनाए

Mon, 18 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
- तीन प्वाइंट बनाए
54 अधिकारी करेंगे ओवरलोड वाहनों की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। अब आरटीए ही नहीं बल्कि सरकार के 54 अधिकारी बारी-बारी ओवरलोड वाहनों की जांच करेंगे। इसके लिए तीन प्वाइंट बनाए गए हैं। इन प्वाइंटों पर हर दिन अधिकारियों की ड्यूटी बदल-बदलकर लगाई जाएगी। इसकी मानीटरिंग एडीसी एवं प्राधिकरण के क्षेत्रीय सचिव कैप्टन मनोज कुमार करेंगे।

गौर हो कि जिले में सबसे अधिक ओवरलोडेड डंपर नारनौल के अलावा जिला अलवर के तिजारा-भिवाड़ी और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ के जरिए कोटपूतली क्षेत्र से आते हैं। प्रतिदिन नारनौल मार्ग के अलावा दिल्ली-जयपुर राजमार्ग से बड़ी संख्या में ये ओवरलोड डंपर गुजरते हैं, जिनकी वजह से न केवल हादसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है अपितु कई स्थानों पर इनकी वजह से सड़क तक नहीं बची है। ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने में प्रशासन कामयाब नहीं हो पाया है, जिसकी वजह से अक्सर होने वाले हादसों के बाद प्रशासन को खूब विरोध झेलना पड़ता है। इस मामले में उपायुक्त पंकज कुमार भी कड़ी कार्रवाई का निर्देश दे चुके हैं, जिसके बाद परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने भी इस मामले में विशेष निर्देश दिया है। सोमवार से प्रारंभ होने वाले इस अभियान के तहत दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर धारूहेड़ा द्वारकाधीश सोसायटी के पास तथा दूसरा भिवाड़ी-धारूहेड़ा के बीच सेक्टर चार में और तीसरा प्वाइंट एनएच आठ पर बणीपुर चौक के पास बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed