फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   81 teachers were trained in the workshop

Rewari News: कार्यशाला में 81 शिक्षक किए गए प्रशिक्षित

Tue, 17 Sep 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 17 Sep 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
81 teachers were trained in the workshop
फोटो : 05रेवाड़ी। डायट संस्थान में आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षण लेते शिक्षक। स्रोत : शिक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 11 सितंबर से चल रही प्री-वोकेशनल कार्यशाला व प्रशिक्षण का सोमवार को समापन हो गया। पहले चरण में 81 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। दूसरे चरण में 94 अध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
राष्ट्रीय कौशल योग्यता (एनएसक्यूएफ) के तहत सरकारी स्कूलों में 9वीं से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को चार वर्षीय कोर्स कराए जा रहे हैं। प्रथम फेज के प्रशिक्षण के समापन पर प्राचार्य सुभाष चंद्र ने कहा कि जिले के टीजीटी को नई शिक्षा नीति 2020 के तहत प्री-वोकेशनल प्रशिक्षण देकर वोकेशनल शिक्षक के रूप में तैयार किया गया है। अब ये अध्यापक बच्चों को विभिन्न कोर्स का ज्ञान देंगे।
विज्ञापन

कोऑर्डिनेटर डॉ. बीर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में दीपक कुमार ने शिक्षण अधिगम के उपागम व तरीके, मास्टर ट्रेनर गौरव, सुदेश रानी, प्रदीप चौहान व डॉ. सुरेंद्र सिंह ने नई शिक्षा नीति पर प्रकाश डाला। सभी ने अलग-अलग कोर्स की जानकारी दी। इस मौके पर डॉ. विजय सिंह, प्राध्यापक दीपक कुमार, अशोक यादव, हवा सिंह, धर्मेंद्र यादव, डॉ. संगीता, डॉ. नरेन पाल, संजीव, राज सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed